पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या मामले में पुलिस ने इस शख्स को किया गिरफ्तार
बेंगलुरु | कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की रविवार (20 अप्रैल) को हत्या कर दी गई थी. पूर्व पुलिस महानिदेशक की उनके आवास पर ही हत्या की गई थी. पूर्व पुलिस अधिकारी की पत्नी पल्लवी इस मामले में शक के घेरे में थी. पुलिस ने आज (सोमवार, 21 अप्रैल) उनको गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने कहा कि पल्लवी को पूर्व पुलिस महानिदेशक की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
डीसीपी, दक्षिण पूर्व, सारा फातिमा ने कहा, “जांच अधिकारी ने 64 वर्षीय पल्लवी ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.”
उन्होंने आगे कहा, “इस केस की जांच केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) को ट्रांसफर कर दी गई है.”. इससे पहले इस केस को एचएसआर लेआउट थाने की पुलिस देख रही थी.
डीसीपी ने आगे कहा कि पूर्व डीजीपी (ओम प्रकाश) की बेटी जिनका की नाम किटी है उनको अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है. किटी का नाम FIR में दर्ज है.
आपको बता दे कि पुलिस ने पूर्व डीजीपी की पत्नी और बेटी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि एफआईआर उनके बेटे कार्तिकेश ओम प्रकाश की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है.
IANS/Hindi Post Web Desk
