वॉर्ड बॉय की शर्मनाक हरकत, महिला के शव से उतारे गहने, घटना सीसीटीवी में हुई कैद…
यूपी के मुजफ्फरनगर से सटे शामली के एक सरकारी हॉस्पिटल से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां एक वार्ड बॉय ने एक 26 साल की लड़की के शव से कानों की बालियां चुरा लीं. मामले के सामने आने के बाद आरोपी वार्ड बॉय को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है.
मामला शामली के जिला सरकारी अस्पताल का है. इस मामले में शामली के पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरदीप मोरये का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा, ‘आरोपी की पहचान वार्ड बॉय विजय के तौर पर हुई है और उसके कब्जे से चोरी की गई सोने की बालियां भी बरामद की गई हैं.’
इस मामले में जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉक्टर किशोर आहूजा ने कहा, ‘सचिन कुमार नामक व्यक्ति की पत्नी श्वेता (26) की शनिवार को एक सड़क हादसे में मौत हो गयी थी और शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में लाया गया था. जब पुलिस ने शव को सील करना शुरू किया तो महिला की सोने की बालियां गायब थीं. उसके परिवार के सदस्यों ने शिकायत की तो सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में वार्ड ब्वॉय विजय को शव के कानों से बालियां निकालते हुए देखा गया.’
#SHOCKING : Ward boy held for stealing earring from dead woman in Shamli hospital
A ward boy at the District Combined Hospital in Shamli was arrested on Sunday for allegedly stealing a gold earring from the body of a deceased woman.
The act was captured on CCTV camera, and the… pic.twitter.com/2V0FuVrXCs— upuknews (@upuknews1) April 21, 2025
अगर इस मामले का सीसीटीवी सामने नहीं आता तो ये नहीं पता लग पाता कि वार्ड बॉय ने ही चोरी की है. हालांकि अब मृतक के पति सचिन कुमार समेत सभी परिजनों ने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. मृतक परिजनों ने हॉस्पिटल में विरोध प्रदर्शन भी किया.
आरोपी वार्ड बॉय ने पहले तो भागने की कोशिश की लेकिन बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
