कोर्ट रूम में फूट फूट कर रोईं रन्या राव, कहा- “मुझे दी गईं गालियां…..”, डीआरआई ऑफिसर्स पर लगाए ये आरोप
दुबई से सोना तस्करी करके बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पकड़ी गई अभिनेत्री रान्या राव को आज कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट में सुनवाई के दौरान रन्या ने डीआरआई (डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) के अधिकारियों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया. रन्या कोर्ट में रो पड़ीं. कोर्ट ने पूछा कि क्या उन्हें शारीरिक यातनाएं दी गईं तो उन्होंने जवाब दिया कि कोई शारीरिक यातना नहीं दी गई बल्कि मुझे गालियां दी गई और धमकाया गया. मैं सदमे में हूं और भावनात्मक रूप से बहुत टूट गई हूं. इस पर डीआरआई की ओर से कोर्ट में कहा गया कि पूरी प्रक्रिया को सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड किया गया है. कोर्ट ने इसे पेश करने को कहा है.
