सेमीफाइनल में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने लिया वनडे क्रिकेट से संन्यास
दुबई | चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत के हाथों ऑस्ट्रेलिया को मिली हार के बाद, दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. हालांकि वह टेस्ट और टी20 क्रिकेट के लिए उपलब्ध रहेंगे.
35 वर्षीय स्मिथ ने भारत के हाथों मिली हार के तुरंत बाद ही अपनी टीम के साथियों को अपने संन्यास के फैसले के बारे में सूचित कर दिया था. उन्होंने अपने साथियों को बताया था कि उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच खेल लिया है. इसका मतलब है कि वह 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.
स्मिथ चैंपियंस ट्रॉफी में पैट कमिंस की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान थे.

