केंद्र सरकार ने 32 भाजपा नेताओं की सुरक्षा वापस ली, क्या हैं इसकी वजह?

Ministry Of Home Affairs (1) (1)
The Hindi Post

केंद्र सरकार ने भारतीय जनता पार्टी के 32 नेताओं की सुरक्षा वापस ले ली हैं. जिन नेताओं की सुरक्षा वापस ली गई हैं उनमें से कुछ नेता पिछले साल हुए लोक सभा चुनाव हार गए थे.

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, जिन नेताओं की सुरक्षा वापस ली गई है उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉन बारला, पूर्व सांसद दशरथ तिर्की, भाजपा नेता शंकुदेव पांडा और पूर्व आईपीएस अधिकारी देबाशीष धर के नाम शामिल हैं.

इनके साथ ही अभिजीत दास, डायमंड हार्बर से पूर्व विधायक दीपक हल्दर, लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहीं प्रिया साहा, लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार रहे धनंजय घोष का नाम भी शामिल है.

बीजेपी सांसद समिक भट्टाचार्य ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, “यह रूटीन है. केंद्र सरकार तय करती है कि किसे और कब सुरक्षा की आवश्यकता है और उसी तरह सुरक्षा प्रदान की जाती है. गृह मंत्रालय को उस समय लगा होगा कि नेताओं को सुरक्षा की आवश्यकता है. इस बारे में राजनीति करने जैसा कुछ नहीं है.”

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!