भारत के इस राज्य में आधी रात के बाद आया भूकंप, तीव्रता थी 5.0

Earthquake Depositphotos_792817656_XL (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo)

The Hindi Post

कुछ दिन पहले देश की राजधानी दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. भूकंप का केंद्र दिल्ली में ही था और इसकी तीव्रता थी 4.0

लोगों ने सोशल मीडिया पर झटके महसूस होने की बात शेयर की थी. उन्होंने बताया था कि यह कितना डरावना था. भूकंप सुबह 5:36 बजे आया था. उस समय लोग सो कर उठे ही थे. जो लोग सो रहे थे उनकी नींद खुल गई थी.

दिल्ली में आए भूकंप का केंद्र 5 किलोमीटर की गहराई पर था.

अब एक बार फिर भूकंप आया हैं. इस बार असम के मोरीगांव जिले में गुरुवार तड़के रिक्टर पैमाने पर 5.0 तीव्रता का भूकंप आया. इसकी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने दी.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि भूकंप गुरुवार की रात 2:25 बजे आया और उसका केंद्र 16 किलोमीटर की गहराई पर था.

इससे पहले मंगलवार तड़के बंगाल की खाड़ी में रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया था. फिलहाल दोनों दिन आए भूकंप से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ हैं.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!