‘अल्लाह-हू-अकबर’ चिल्लाते हुए शख्स ने चाकू से किया हमला, एक की मौत, तीन घायल….., VIDEO
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo) - Credit: EP
पूर्वी फ्रांस के मुलहाउस में शनिवार को प्रदर्शन के दौरान चाकूबाजी की घटना हुई. इसमें एक शख्स की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए.
हमलावर ने ‘अल्लाह-हू-अकबर’ का नारा लगाते हुए चाकू से हमला किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है.
एपी के अनुसार 37 वर्षीय हमलावर अल्जीरिया का निवासी है. वही फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस हमले को ”इस्लामिक आतंकवाद” करार दिया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.
अभियोजक के कार्यालय ने एक बयान में कहा, “शनिवार दोपहर एक व्यक्ति ने मुलहाउस शहर में ‘अल्लाह-हू-अकबर’ का नारा लगाते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारियों पर हमला किया. बीच बचाव करने की कोशिश में एक राहगीर की मौत हो गई, जबकि तीन पुलिस अधिकारी घायल हो गए.
फ्रांस के राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक अभियोक्ताओं (पीएनएटी) के मुताबिक, “संदिग्ध ने ‘अल्लाह-हू-अकबर’ का नारा लगाते हुए पुलिस अधिकारियों पर हमला किया.” प्रत्यक्षदर्शियों की ओर से भी ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे की पुष्टि की गई है.
मुलहाउस के मेयर मिशेल लुट्ज़ ने घटना पर हैरानी जताते हुए बयान दिया है कि हमारे शहर में आतंक ने कब्जा कर लिया है.
बताते चलें कि यह हमला 110,000 की आबादी वाले शहर मुलहाउस के एक व्यस्त इलाके में तब हुआ जब डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के समर्थन में प्रदर्शन हो रहा था. फिलहाल इस घटना की जांच की जा रही है.
The perpetrator of today’s terrorist attack in Mulhouse, France, has been identified as 37-year-old Algerian national Brahim Abdessemed.
He stabbed one person to death while shouting ‘Allahu Akbar’.
He had a deportation order, but Algeria refused to take him back. pic.twitter.com/ghfrJeoSok
— Dr. Maalouf (@realMaalouf) February 22, 2025
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
