दिल्ली में हो गया विभागों का बंटवारा, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा को क्या मिला?

Rekha Gupta 3 (1)
The Hindi Post

दिल्ली में सरकार गठन और कैबिनेट की शपथ के बाद अब विभागों का भी बंटवारा हो गया है. कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रियों को उनके विभाग अलॉट कर दिए गए हैं. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद अपने पास 5 विभाग रखे हैं. इसके अलावा प्रवेश वर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाकर तीन अहम विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पास वित्त विभाग और विजिलेंस समेत कुल पांच विभाग रखे हैं. वह गृह, सर्तकता और योजना विभाग की भी जिम्मेदारी संभालेंगी. उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा को शिक्षा, परिवहन और पीडब्ल्यूडी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

मनजिंदर सिंह सिरसा को स्वास्थ्य, शहरी विकास और उद्योग मंत्री बनाया गया है. कपिल मिश्रा को जल, पर्यटन, आर्ट एंड कल्चर विभाग सौंपा गया है.

बवाना से विधायक रवींद्र कुमार इंद्रराज के पास समाज कल्याण, एससी/एसटी मामले, श्रम विभाग की जिम्मेदारी रहेगी.

आशीष सूद को राजस्व, पर्यावरण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभागों को संभालना है. पंकज कुमार सिंह को कानून, विधायी मामले और आवास की जिम्मेदारी सौंपी गई है.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!