कांग्रेस सांसद पर हमला, उग्र हुई भीड़, पुलिस को फायरिंग कर बचानी पड़ी जान, VIDEO
कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन और उनके बेटे पर हमला हुआ हैं. असम के नगांव जिले के रूपोही में पिता-पुत्र पर भीड़ ने हमला किया हैं. इसका घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. वायरल वीडियो में देखा जा सकता हैं कि भीड़ हमलावर हैं. वह कांग्रेस सांसद पर हमला कर देती हैं. इस दौरान, एक शख्स को क्रिकेट बैट से रकीबुल हुसैन पर हमला करते हुए देखा जा सकता हैं.
वीडियो में देखा जा सकता हैं कि कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन स्कूटी से भागने की कोशिश करते हैं लेकिन एक शख्स उन पर क्रिकेट बैट से हमला कर देता हैं. इस प्रहार से वह गिर जाते हैं. इस दौरान, अफरातफरी का माहौल बन जाता हैं. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सांसद की सुरक्षा में तैनात जवानों ने हवाई फायर कर सांसद की जान बचाई.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले में शामिल लोगों के चेहरे काले कपड़े से ढके थे. जब सांसद के निजी सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन पर भी हमला कर दिया. हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हैं कि हमला किसने और क्यों किया. विस्तृत जानकारी का इंतजार हैं.
इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस सांसद को अस्पताल ले जाया गया हैं. वही उन पर हमला करने वाले फरार हो गए हैं. घटना की जांच शुरू कर दी गई हैं. आपको बता दे कि रकीबुल हुसैन असम की धुबरी लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद हैं. उन्होंने 10 लाख से अधिक वोटों के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की थी.
सांसद को भीड़ ने घेरा..
असम: नगांव जिले के रूपोही में कांग्रेस सांसद रकीबुल हुसैन और उनके बेटे पर पर भीड़ ने हमला किया तो उन्होंने स्कूटी से भागने की कोशिश की, लेकिन एक शख्स ने बैट से उन पर बुरी तरह से वार किया तो सांसद स्कूटी से गिर गए जिसके बाद पुलिस को हवा में फायरिंग करनी… pic.twitter.com/bWEHw2Iqhw
— NDTV India (@ndtvindia) February 20, 2025
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
