युवक को जिंदा निगल गई वेल……….. घटना का वीडियो हुआ रिकॉर्ड, VIDEO

Whale AI Photo Depositphotos_789441924_XL (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo/Hindi Post)

The Hindi Post

दक्षिण अमेरिकी देश चिली से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामना आया है. पटगोनिया में कायकिंग (पानी में छोटी नाव को पैडल चलाकर चलाने की गतिविधि) कर रहे एक शख्स को व्हेल (मछली) ने जिंदा निगल लिया. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

8 फरवरी के इस वीडियो में एक शख्स अपने पिता के साथ समुद्र में कायकिंग करता नजर आ रहा है. शख्स का नाम एड्रियन सिमान बताया जा रहा है. इस दौरान उनके पिता भी उनके साथ मौजूद थे. वह बेटे एड्रियन की कायकिंग के रोमांचक पलों को कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे थे लेकिन अगले ही पल उनके साथ एक अविश्वसनीय घटना घटी.

कायकिंग करते हुए एक व्हेल एड्रियन सिमान के बेहद करीब आ गई. एड्रियन उस दौरान घबराए भी, लेकिन उनके पिता डेल ने उन्हें शांत रहने को कहा.

उस विशाल व्हेल ने एड्रियन पर हमला किया और उनको निगल लिया. गनीमत यह रही कि जल्द ही व्हेल ने एड्रियन को उगल भी दिया.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, सिमान ने उन्हें बताया, “उस वक्त मुझे लगा था कि व्हेल ने मुझे खा लिया है और अब मैं मर चुका हूं लेकिन कुछ पल बाद ही व्हेल ने मुझे उगल दिया. यह एक अकल्पनीय घटना थी.”

 

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!