निर्माणाधीन होटल में लगी आग, 6 की मौत, 25 घायल, VIDEO

Fire at a building Depositphotos_789401934_XL (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo)

The Hindi Post

बुसान | कोरिया के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर बुसान में शुक्रवार को आग लग गई. यह आग एक निर्माणाधीन होटल में लगी थी. आग लगने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है और 25 अन्य घायल हो गए.

बुसान फायर ब्रिगेड हेडक्वाटर के अनुसार, “आग सुबह लगभग 10:50 बजे (स्थानीय समय) निर्माणाधीन बनयान ट्री होटल में लगी. संभावना है कि आग तीन इमारतों में से एक की पहली मंजिल पर स्थित स्विमिंग पूल के पास रखे इंसुलेटिंग मटेरियल में लगी.”

अग्निशमन कर्मियों ने बताया, “दोपहर करीब 1:30 बजे तक (स्थानीय समय) आग लगभग बुझ चुकी थीं.”

बुसान अग्निशमन एजेंसी के बचाव अधिकारी पार्क ह्युंग-मो ने एक प्रेस ब्रीफिंग में कहा, “जब हम घटनास्थल पर पहुंचे तो इमारत के अंदरूनी हिस्से में काला धुआं भर गया था. मृतक उस स्थान पर पाए गए जहां आग लगी थी. ऐसा लगता है कि आग दरवाजे के बहुत पास होने से वे भागने में सफल नहीं हो सके.”

दमकलकर्मियों ने हेलीकॉप्टर की मदद से अंदर फंसे लोगों को बचाया लेकिन बाद में उनमें से 6 लोगों को मृत घोषित किया गया. 14 अन्य लोगों को छत से सुरक्षित बचाया गया और सौ से अधिक मजदूरों को बाहर निकाला गया.

जानकारी के मुताबिक, इस लग्जरी रिसॉर्ट होटल का निर्माण अप्रैल 2022 में शुरू हुआ था और इसी साल इसका उद्घाटन होना था.

पुलिस ने कहा, “उन्होंने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है.”

योनहाप समाचार एजेंसी के मुताबिक, जब आग लगी तब सैकड़ों कर्मचारी घटनास्थल के पास मौजूद थे.

दक्षिण कोरिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने कहा, “अग्निशामकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए किसी भी हताहत को रोकने के लिए गहन खोज और बचाव अभियान सुनिश्चित करें.”

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!