बंदरों ने पूरे देश में बिजली करा दी गुल, जानिए कहा हुआ ऐसा

Group Of Monkeys AI Photo Depositphotos_791750492_XL (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - Credit: Hindi Post)

The Hindi Post

कोलंबो | रविवार को श्रीलंका में हुई देशव्यापी बिजली कटौती के बाद अधिकारी अब स्थिति को बहाल करने में जुटे हैं. इस बात की घोषणा सरकारी स्वामित्व वाले बिजली उत्पादक और आपूर्तिकर्ता सीलोन इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (सीईबी) ने की है.

सीईबी के अनुसार, “देश के पश्चिमी प्रांत में पनादुरा ग्रिड सब स्टेशन में आपात स्थिति के कारण बिजली कटौती हुई.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, “स्थानीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे बिजली कटौती शुरू हुई और तीन घंटे से अधिक समय तक जारी रही.

‘सीईबी के अध्यक्ष तिलक सियाम्बलपतिया ने जनता को आश्वासन दिया कि बिजली बहाल करने के लिए तेजी से कार्रवाई की जा रही है.

इस बीच, ऊर्जा मंत्रालय के सचिव प्रोफेसर उदयंगा हेमपाल ने पुष्टि की कि राष्ट्रीय ग्रिड में असंतुलन के कारण बिजली गुल हुई.

श्रीलंका के ऊर्जा मंत्री कुमारा जयकोडी ने बताया, “बिजली गुल होने की वजह बंदरों का एक झुण्ड था जो सब स्टेशन में घुस गया और नुकसान पहुंचाया. बंदर हमारे ग्रिड ट्रांसफॉर्मर के संपर्क में आ गए थे जिससे सिस्टम में असंतुलन पैदा हो गया.”

इस बीच, राष्ट्रीय जल आपूर्ति और जल निकासी बोर्ड ने बिजली पूरी तरह से बहाल होने तक जनता से पानी बचाने की अपील की है. हालांकि कुछ इलाकों में बिजली बहाल कर दी गई है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि यह कटौती कितने समय तक जारी रहेगी.

22 मिलियन की आबादी वाले श्रीलंका में अस्पताल और व्यवसाय जनरेटर या इनवर्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!