65 फीट की गहराई में गिरी बस, 51 लोगों की मौत, VIDEO

The Hindi Post

ग्वाटेमाला (सेंट्रल अमेरिका में स्थित देश) राजधानी ग्वाटेमाला सिटी के बाहरी इलाके में यात्री बस पुल से नीचे गिर गई. इस घटना में 51 लोगों की मौत हो गई है. फायर बिग्रेड अधिकारी एडविन विलाग्रान के मुताबिक कई वाहन आपस में टकराए थे. इसके बाद बस करीब 20 मीटर गहराई में नाले में जा गिरी. आधी बस नाले में डूब गई थी. इसके कारण लोगों को बस से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला. बस प्रोगरेसो से शहर आ रही थी. वहीं, इस घटना पर ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति ने 3 दिन का अवकाश घोषित किया है.

 

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!