स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के इंजन पर यात्रियों ने किया कब्जा, इंजन में घुस गई भीड़, अंदर से किया दरवाजा बंद, फिर…., VIDEO

passengers enter inside train engine 2 (1)

फोटो: सोशल मीडिया

The Hindi Post

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कुछ यात्रियों को ट्रेन के इंजन में घुसते हुए देखा जा सकता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में काफी भीड़ थी. यात्रियों को ट्रेन में जगह नहीं मिली. इस कारण वे ट्रेन के इंजन में घुस गए. इसके बाद उन्होंने अंदर से इंजन का दरवाजा बंद कर लिया.

ये वाकया शनिवार रात करीब 1:30 बजे का है. ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुंची तो यात्रियों ने चढ़ने की कोशिश की पर उन्हें सफलता नहीं मिली. ट्रेन पहली से ही भरी थी. ऐसे में गुस्साए यात्रियों ने ट्रेन के इंजन का रुख किया. इसके बाद एक-एक करके करीब 20 से भी ज्यादा यात्री ट्रेन के इंजन में चढ़ गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब लोको पायलट वहां पहुंचा तो उसने लोगों से दरवाजा खोलने की अपील की लेकिन लोगों ने एक नहीं सुनी. इसके बाद लोको पायलट ने GRP को बुलाया. GRP अधिकारियों ने किसी तरह इंजन में घुसे लोगों को नीचे उतारा. इसके बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!