स्कूल में घुसा हमलावर और कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, मच गई चीख-पुकार, 11 की मौत, VIDEO

crime police (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

हेलसिंकी | स्वीडिश अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ओरेब्रो के एक स्कूल में हुई गोलीबारी में 11 लोग मारे गए हैं. इसे देश के प्रधानमंत्री ने स्वीडन के इतिहास का सबसे घातक हमला बताया है.

स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने मंगलवार देर रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि स्वीडन के मध्य ओरेब्रो में स्कूल में हुई गोलीबारी देश के इतिहास की सबसे बड़ी सामूहिक गोलीबारी है.

इससे पहले स्वीडिश पुलिस ने मंगलवार शाम को पुष्टि की कि गोलीबारी में लगभग दस लोग मारे गए. यह घटना ओरेब्रो स्थित रिसबर्गस्का स्कोलन नामक स्कूल में हुई. पुलिस के अनुसार, मृतकों में संदिग्ध शूटर भी शामिल है.

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में जांच जारी है. अधिकारियों ने कहा कि पीड़ितों की सही संख्या अभी भी स्पष्ट नहीं है. हालांकि, शुरुआती निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि हमलावर ने अकेले ही इस वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस ने यह भी कहा कि उन्हें गोलीबारी के पीछे का मकसद नहीं पता है लेकिन यह आतंकवादी घटना नहीं लगती.

प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन ने जनता से अटकलें लगाने से बचने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है.

स्वीडिश न्याय मंत्री गुन्नार स्ट्रोमर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “स्वीडिश जनता कारण जानना चाहती है लेकिन उन्हें जवाब का इंतजार करना होगा. समय के साथ, तस्वीर साफ हो जाएगी.”

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!