जंगली सूअरों को दफनाने की बजाए खाने की मिले अनुमति, कांग्रेस MLA ने की यह डिमांड

Pigs (1)
The Hindi Post

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सनी जोसेफ ने जंगली सूअरों पर केरोसिन डालकर उन्हें दफनाने के बजाय उन्हें नारियल तेल में पकाने के लिए कानून बनाने की मांग की है. पेरावूर के विधायक जोसेफ ने कहा कि यदि कांग्रेस नीत यूडीएफ सत्ता में आती है तो उसे जंगली सूअर का मांस पकाने की अनुमति देने के लिए कानून लाना चाहिए.

संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) के ‘मलयोरा समारा यात्रा’ विरोध मार्च के तहत इस जिले के कोट्टियूर में हाल ही में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने जंगली सूअरों से संबंधित वर्तमान नियम की आलोचना की. उनके अनुसार, इस नियम के तहत लाइसेंसी हथियारों से मारे गए जंगली सूअरों पर मिट्टी का तेल डालकर उन्हें दफना दिया जाता है.

उन्होंने कहा, “जंगली सूअर को मारने के लिए लाइसेंसी आग्नेयास्त्र की जरुरत होती है, लेकिन पूरे कोट्टियूर पंचायत में सिर्फ एक व्यक्ति के पास लाइसेंसी आग्नेयास्त्र है. ऐसे में किसान अपनी फसलों की रक्षा कैसे करेंगे? अभी अगर जंगली सूअर को मारा जाता है, तो उस पर मिट्टी का तेल डालकर दफना दिया जाता है। मेरी राय में, उसे नारियल के तेल में पकाना चाहिए। मैं यह बात खुलेआम कह रहा हूं.”

उन्होंने जब यह टिप्पणी की उस समय विपक्ष के नेता वीडी सतीशन और केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष के. सुधाकरन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे. यूडीएफ ने वन्यजीवों के हमलों और केरल के पहाड़ी क्षेत्रों में किसानों की वित्तीय समस्याओं पर चिंता जताने के लिए इस विरोध मार्च का आयोजन किया था.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!