दिल्ली चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के विधायक ने दिया इस्तीफा… बताया यह कारण

Resignation (1)
The Hindi Post

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. महरौली विधानसभा सीट से पार्टी के मौजूदा विधायक नरेश यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. वह लगातार तीन बार इस क्षेत्र से विधायक रहे हैं. उन्होंने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया है.

नरेश यादव ने अरविंद केजरीवाल को भेजे इस्तीफे में कहा कि इस पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ हुआ था लेकिन अब यह पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त है, इसलिए पार्टी छोड़ना चाहता हूं.

उधर आम आदमी पार्टी ने इस बार नरेश यादव का टिकट काटते हुए महेंद्र चौधरी को मैदान में उतारा है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!