महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद ताली बजाने लगे CM नीतीश कुमार, स्पीकर ने ऐसा करने से रोका, VIDEO

Nitish Kumar Clapping (1)
The Hindi Post

पटना के गांधी घाट पर गुरुवार (30 जनवरी) को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था. इस श्रद्धांजलि सभा में सीएम नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे. इस दौरान एक अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली जब मौन के समाप्त होते ही नीतीश कुमार अचानक ताली बजाने लगे.

दरअसल, पुण्यतिथि के मौके पर दो मिनट का मौन रखा गया था. इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ताली बजाने लगे. इस पर उनके बगल में खड़े बिहार विधानसभा के स्पीकर नंद किशोर यादव ने उन्हें इशारा कर के ऐसा करने से रोका. लेकिन तब तक यह घटना वीडियो में कैद हो चुकी थी. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इस वीडियो पर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!