महाकुंभ में मची भगदड़ पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिया बयान, कही यह बात

Swami Avimukteshwaranand
The Hindi Post

प्रयागराज में मौनी अमावस्या के पर्व पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने महाकुंभ में स्नान किया. इस अवसर पर वो मीडिया से भी मुखातिब हुए. संगम नोज पर हुई भगदड़ पर उन्होंने दुख जताया.

उन्होंने कहा, “कल देर रात हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और सभी दुखी हैं लेकिन हमें सतर्क रहना चाहिए कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि वे धैर्य रखें और महाकुंभ क्षेत्र में कहीं भी पवित्र स्नान करें. ऐसा कोई विशेष स्थान नहीं है जहां श्रद्धालु डुबकी लगाने के लिए एकत्र हों.”

बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार तड़के भगदड़ मच गई थी. इसमें 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. वही 36 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया है और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है. पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम योगी से फोन पर घटना के बारे में जानकारी भी ली है.

बता दें कि फिलहाल महाकुंभ में हालात अब पूरी तरह सामान्य हो चुके हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!