महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद, सीएम योगी ने कही यह बात

Story By IANS

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फाइल फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और मची भगदड़ के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक महत्वपूर्ण अपील की है. उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें.

सीएम योगी ने कहा कि मां गंगा के हर घाट को स्नान के लिए व्यवस्थित किया गया है, इसलिए श्रद्धालु जिस घाट के समीप हैं, वहीं स्नान करें और संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें. उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं, ताकि स्नान का यह पावन अवसर सुगम और सुरक्षित तरीके से पूरा हो सके.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!