महाकुंभ में भगदड़ को लेकर राहुल गांधी का पहला रिएक्शन आया

Rahul Gandhi 22 (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़ को लेकर अब कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भी बयान सामने आया है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखकर इस घटना पर दुख जताया है.

राहुल गांधी ने X पर लिखा, “प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के कारण कई लोगों के मौत और कईयों के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है. शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं.”

राहुल गांधी ने आगे कहा, “इस दुखद घटना के लिए कुप्रबंधन, बदइंतजामी और आम श्रद्धालुओं की जगह VIP मूवमेंट पर प्रशासन का विशेष ध्यान होना जिम्मेदार है. अभी महाकुंभ का काफी समय बचा हुआ है, कई और महास्नान होने हैं. आज जैसी दुखद घटना आगे न हो इसके लिए सरकार को व्यवस्था में सुधार करना चाहिए.”

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया X पर आगे लिखा, “VIP कल्चर पर लगाम लगनी चाहिए और सरकार को आम श्रद्धालुओं के जरूरतों की पूर्ति के लिए बेहतर इंतजाम करने चाहिए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से अनुरोध करता हूं कि पीड़ित परिवारों की मदद करें.”

बहुजन समाज पार्टी चीफ और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी महाकुंभ में मची भगदड़ पर दुख जताया है. उन्होंने X पर लिखा, “प्रयागराज की संगम स्थली पर, महाकुंभ में हुई भगदड़ में, श्रद्धालुओं का घायल होना, उनकी जान जाना अति-दुःखद व चिन्तनीय है. ऐसे समय में पीड़ितों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति मिले, पार्टी की यही कामना है.”

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!