प्रयागराज जा रही ट्रेन पर यात्रियों ने किया पथराव, वीडियो हुए वायरल

Stone pelted on train (1)
The Hindi Post

झांसी से प्रयागराज जा रही ट्रेन पर हरपालपुर स्टेशन पर पथराव किया गया. इससे ट्रेन के शीशे टूट गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पथराव उन यात्रियों के द्वारा किया गया जो स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे.

दरअसल, ट्रेन के दरवाजे और खिड़कियां बंद थे. इस कारण स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार मैं बैठे यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो पाए. पथराव होने से ट्रेन में सवार यात्री दहशत में आ गए.

सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में कुछ लोगों को पथराव करते हुए देखा जा सकता हैं. पथराव होने से ट्रेन के शीशों को नुकसान पहुंचा हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ट्रेन संगम नगरी प्रयागराज जा रही थी जहां महाकुंभ का आयोजन हो रहा हैं.

हरपालपुर थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने एनडीटीवी को बताया कि ट्रेन रात 2 बजे के करीब स्टेशन पर पहुंची थी. उसी समय ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे.

रेलवे प्रवक्ता मनोज सिंह ने कहा कि प्रयागराज जाने वाले यात्री प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे थे. ट्रेन आने पर वे उस पर सवार नहीं हो सके क्योंकि दरवाजे बंद थे. इससे वे भड़क गए और हंगामा करने लगे. थोड़ी ही देर में रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया और उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!