पति ने पत्नी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा किया सुसाइड, परिवार ने कॉफिन पर लिखवाया – “मेरी मौत पत्नी के टॉर्चर से हुई”

Bengaluru Suicide Case (2) (1)
The Hindi Post

कर्नाटक के हुबली में सोमवार को एक शख्स ने कथित तौर पर सुसाइड कर लिया. बताया जा रहा हैं कि पत्नी द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर इस व्यक्ति ने अपनी जान दे दी. मृतक का नाम पीटर था और उन्होंने अपने घर में फांसी लगा ली थी.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और अब रिपोर्ट का इंतजार हैं. पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं.

पीटर ने सुसाइड करने से पहले कथित तौर पर एक सुसाइड नोट लिखा था. इसमें उन्होंने आरोप लगाया गया हैं कि पत्नी की प्रताड़ना के कारण जान दे रहा हूं.

पुलिस के अनुसार, चामुंडेश्वरीनगर निवासी पीटर ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है: “डैडी मुझे माफ कर दो. पिंकी (मेरी पत्नी) मुझे मार रही है. वह मेरी मौत चाहती है.”

पारिवारिक सूत्रों ने पुष्टि की कि पीटर की इच्छा के अनुसार, उसके परिवार ने उसके (पीटर) ताबूत पर लिखवाया कि उसने अपनी पत्नी द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण जान दे दी.

आरोप है कि पीटर की पत्नी, जो एक निजी स्कूल में टीचर हैं, किसी अन्य व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी.

जब पीटर और उसके परिवार ने उससे इस बारे में सवाल-जवाब किया तो उसने कथित तौर पर कहा कि “यह उसका जीवन हैं और उसकी पसंद है”.

पति-पत्नी में कलेश और झगड़ों होने लगे थे. इसके बाद महिला (पीटर की पत्नी) ने घर छोड़ दिया और तलाक के लिए याचिका लगाई थी.

पीटर के परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी पत्नी 20 लाख रुपये की मांग कर रही थी. उन्होंने आरोप लगाया कि वह पीटर को मानसिक रूप से परेशान कर रही थी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!