कासगंज के चर्चित चंदन हत्याकांड में आया कोर्ट का फैसला, 28 आरोपी दोषी करार

Story by IANS

चंदन की फाइल फोटो

The Hindi Post

लखनऊ | कासगंज के चर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड मामले में लखनऊ की एनआईए स्पेशल कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने इस मामले में 28 आरोपियों को दोषी करार दिया है और दो आरोपियों को बरी कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोर्ट दोषियों को शुक्रवार को सजा सुनाएगी.

ज्ञात हो कि कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्ता की हत्या कर दी गई थी. आरोपियों ने हाईकोर्ट में एनआईए कोर्ट की वैधानिकता और सुनवाई पर रोक लगाने की याचिका दाखिल की थी.

हालांकि, हाईकोर्ट लखनऊ बेंच ने इस याचिका को खारिज कर दिया था. हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद गुरुवार को लखनऊ की एनआईए स्पेशल कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है. कोर्ट ने इस मामले में कुल 28 आरोपियों को दोषी करार दिया है.

गौरतलब है कि 26 जनवरी 2018 को कासगंज में तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान चंदन गुप्ता की हत्या कर दी गई थी. इसके बाद राज्य का माहौल बेहद गरमा गया था और कासगंज जिला हिंसा की आग में जल उठा था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने इस मामले के संबंध में मुख्य आरोपी वसीम, नसीम, सलीम के साथ सौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था. हालांकि, कई लोगों को छोड़ दिया गया था. चंदन के पिता ने करीब छह साल तक कानूनी लड़ाई लगी और अब अदालत का फैसला आया है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!