नियंत्रण रेखा पर बर्फबारी के बाद पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों पर कैसे नजर रख रही है भारतीय सेना?

army-305276_640

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

पुंछ | जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर बर्फबारी के बाद दुश्मन की नापाक हरकतों की आशंका बढ़ जाती है. दुश्मनों पर नजर रखने के लिए भारतीय सेना अत्याधुनिक ड्रोन का इस्तेमाल कर रही है.

जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन दशकों से अधिक समय से नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों की तरफ से घुसपैठ, ड्रग्स की तस्करी और भारतीय सेना के जवानों को निशाना बनाने जैसी नापाक हरकतों को अंजाम देने के लगातार प्रयास होते रहे हैं. पुंछ जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद दुश्मन और आतंकवादियों की नापाक गतिविधियों की संभावना बढ़ जाती है. इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना को नियंत्रण रेखा पर अधिक सतर्कता बरतनी पड़ती है.

भारतीय सेना के पास मौजूद अत्याधुनिक ड्रोन अब दुश्मन और आतंकवादियों की इन नापाक हरकतों को विफल करने में मददगार साबित हो रहे हैं. जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के बीच जब भी सेना के जवान अभियान चलाते हैं या शून्य रेखा के करीब गश्त लगाते हैं, तो ये अत्याधुनिक ड्रोन उनकी सुरक्षा के लिए उड़ाए जाते हैं.

ये अत्याधुनिक ड्रोन न सिर्फ नियंत्रण रेखा के उस पार दुश्मन की गतिविधियों की जानकारी देते हैं, बल्कि जवानों को सुरक्षा कवच प्रदान करते हुए यह भी बताते हैं कि कहीं दुश्मन घात लगाकर तो नहीं बैठा है. एचडी कैमरों से लैस ये ड्रोन आसमान से जमीन पर मौजूद छोटी से छोटी वस्तु को रिकॉर्ड करके ड्रोन संचालक को जानकारी प्रदान करते हैं, जिससे जवान सुरक्षित तरीके से अपने अभियान को अंजाम देते हैं.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!