अब नए हैंडबैग के साथ संसद पहुंची प्रियंका गांधी, बैग पर लिखा था – “बांग्लादेश के हिंदुओं……”

Priyanka Gandhi With Bag (1) (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | बीते दिन कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी “फिलिस्तीन” लिखा बैग लेकर संसद पहुंची थी. आज यानि मंगलवार को वह एक दूसरा बैग लेकर संसद आई. इस हैंडबैग पर लिखा था, “बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हों.”

इस बैग पर एकता को दर्शाती मुट्ठी और शांति दूत कबूतर बने हैं.

केरल की वायनाड सीट से सांसद प्रियंका गांधी ने सोमवार को लोकसभा में बांग्लादेश का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की थी. प्रियंका गांधी वाड्रा ने शून्यकाल के दौरान बांग्लादेश का मुद्दा उठाते हुए कहा था, “बांग्लादेश में हिंदुओं, ईसाइयों और अल्पसंख्यकों के खिलाफ जो अत्याचार हो रहा है, सरकार को उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, बांग्लादेश सरकार से बातचीत करनी चाहिए और पीड़ितों को पूरा समर्थन देना चाहिए.”

वहीं बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को संसद परिसर के अंदर विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की थी और भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग की थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!