“एक देश-एक चुनाव” का बिल लोकसभा में पेश

One Nation One Election
The Hindi Post

वन नेशन वन इलेक्शन से जुड़ा विधेयक आज यानी मंगलवार को लोकसभा में पेश हो गया है. केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस विधेयक को सदन के पटल पर रखा है. इस विधेयक को ‘संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024’ नाम दिया गया है. सरकार इस बिल को पेश करने के बाद संसद की संयुक्त समिति (JPC) के पास भेजने की सिफारिश करने जा रही है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सदन के नेता को अपने विचार रखने का समय मिलेगा.

The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!