शादीशुदा महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ सो रही थी, हस्बैंड ने देखा तो नहीं कर पाया बर्दाश्त, उतार दिया दोनों को मौत के घाट
यूपी के जालौन में एक युवक ने गुरुवार रात को अपनी पत्नी और उसके कथित प्रेमी की हत्या कर दी. दरअसल, इस शख्स ने दोनों को साथ में देख लिया था. कथित तौर पर दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे. युवक ने दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें मौत की नींद सुला दिया.
इस वारदात से जालौन दहल गया. दिन भर यह दोहरा हत्याकांड चर्चा का विषय बना रहा. प्राप्त जानकारी के अनुसार, हत्या आरोपी और महिला का कथित प्रेमी एक ही गांव के निवासी है.
जब युवक घर लौटा तो उसने पत्नी को अन्य युवक के साथ देखा. इससे उसके होश उड़ गए. वह भड़क गया और अपने पर काबू नहीं रख पाया. गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी से वार करने शुरु कर दिए. इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिंग टीम के साथ सबूत जुटाए. वहीं, दोनों के शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
पूरा मामला जालौन के ग्राम टिकरी मुस्तकिल का है. हत्यारोपी की पहचान कुंवर सिंह के रूप में हुई है. वह मजदूरी कर अपनी पत्नी आरती के साथ जीवन यापन करता था.
चरित्र पर संदेह को लेकर कुंवर सिंह का अपनी पत्नी से कई बार विवाद होता रहता था. कुंवर को छवि नाथ पर संदेह था. एक दिन कुंवर को उनके संबंधों की जानकारी हुई तो दोनों (पति-पत्नी) का विवाद हुआ और देर रात को पति ने दोनों को मौत के घाट उतार दिया.
हत्या की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया. पुलिस को सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की. सूचना पर पहुंचे सीओ जालौन शैलेंद्र वाजपेयी, अपर पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर आसपास लोगों से पूछताछ की. साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए.
रात में ही आरोपित पति पुलिस के सामने हाजिर हो गया और उसने बताया कि उसकी पत्नी चरित्रहीन महिला थी. इस वजह से उसने हत्या कर दी.
पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि यह घटना विवाहेतर संबंध के कारण हुई है. सीओ ने कहा, “आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ जारी है. पुलिस हर पहलू से घटना की जांच कर रही है.”
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
