दो युवक लड़ा रहे थे पंजा, एक का टूटा हाथ, आई कड़ाक की आवाज, VIDEO
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो युवक पंजा लड़ाते हुए दिख रहे है. इस दौरान काफी लोग मौजूद होते है. कहा जा रहा है कि दोनों में से एक युवक का हाथ टूट जाता है. हाथ टूटने की आवाज भी वीडियो में सुनी जा सकती है.
इस वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी. कोई इस वीडियो को देख कर हैरान रह गया तो किसी ने कहा कि जिस युवक का हाथ टूटा वो काफी तकलीफ में होगा. वायरल वीडियो के अनुसार, यह मामला यूपी के मुरादाबाद का है.
आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस युवक का हाथ टूटा उसका नाम कासिम है. रिपोर्ट के अनुसार, 10 हजार की शर्त लगा के युवक पंजा लड़ा रहे थे. हाथ टूटने से युवक दर्द से सिहर उठा.
पूरा मामला थाना मझोला इलाके के मियां कॉलोनी का है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इस घटना के बाद दोनों पक्षों में विवाद भी हो गया था. हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने 60 हजार रुपये में समझौता करा दिया.
Damn! his Hand got broken while Arm wrestling in Moradabad Up
pic.twitter.com/IHiYb7UG6s— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) December 3, 2024
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
