अपने बगीचे में बैठकर अखबार पढ़ रहे थे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, अचानक बंदर आकर उनसे लिपट गया, फिर ….

Shashi Tharoor (1) (1)
The Hindi Post

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और लोक सभा सांसद शशि थरूर ने बुधवार को अपने “असाधारण अनुभव” के बारे में बताया. इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया.

उन्होंने बताया कि वह दिल्ली स्थित अपने आवास में कुर्सी पर बैठकर सुबह के समय अखबार पढ़ रहे थे. तभी एक बंदर वहां आ गया और उनकी छाती से लिपट गया. इस दौरान उन्होंने बंदर को खाने के लिए केले भी दिए. इसके बाद बंदर अपना सिर उनकी छाती से टिकाकर सो गया.

उन्होंने इस वाकये की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है. उन्होंने X पर लिखा, “आज एक असाधारण अनुभव हुआ. जब मैं आज सुबह अपने आवास के बगीचे में बैठाकर समाचार पत्र पढ़ रहा था, एक बंदर आया, सीधे मेरे पास पहुंचा और मेरी गोद में बैठ गया. उसे मैंने दो केले दिए जो उसने खा लिए. उसने मुझे गले लगाया और अपना सिर मेरी छाती पर रख दिया और सो गया.” थरूर ने कहा, “मैं धीरे से उठने लगा, वह उछलकर दूर चला गया.”

शशि थरूर ने आगे लिखा, “वन्यजीवों के प्रति श्रद्धा हममें समाहित है. हालांकि मैं बंदर के काटने के जोखिम के बारे में थोड़ा चिंतित था (जिसके लिए रेबीज के टीके लगवाने की आवश्यकता होती), मैं शांत रहा और उसकी उपस्थिति को खतरे से मुक्त मानकर उसका स्वागत किया. मैं संतुष्ट हूं कि मेरा विश्वास सही साबित हुआ और हमारी मुलाकात पूरी तरह से शांतिपूर्ण और सौम्य रही.” थरूर ने कई तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें बंदर उनकी छाती से लिपटा नजर आ रहा. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.”

शशि थरूर के इस पोस्ट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!