दो पतियों की एक पत्नी .. जी हां एक युवती ने दो महीनो में की दो युवकों से शादी.. दोनों पतियों में हुई ‘भिड़ंत’

One Wife and Two Husbands Depositphotos_769501318_XL (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - Credit: English Post)

The Hindi Post

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से बुधवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यहां एक युवती ने दो महीने में दो युवकों से शादी की थी. दोनों कोर्ट मैरिज थी. अब युवती पहले पति के साथ नहीं रहना चाहती है. वह दूसरे पति के साथ जीवन बिताना की इच्छा रखती है.

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पहले पति ने पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पता चला कि युवती ने चार दिन पहले दूसरे युवक से शादी कर ली शुरू की. युवती ने युवक से कोर्ट मैरिज की थी.

महिला ने इस बात की जानकारी खुद पुलिस को दी. महिला ने पुलिस को बताया कि उसने दूसरी शादी कर ली है. इस बारे में जब दोनों युवकों को पता चला तो वह हैरान रह गए. दोनों थाने पहुंच कर युवती के लिए लड़ने लगे.

वही युवती ने कहा कि वह अपने दूसरे पति के साथ रहना चाहती है. वह पहले पति को जल्द ही तलाक दे देगी.

महिला के पहले पति ने बताया कि उसका और युवती का आठ साल से रिलेशनशिप था. वह घर से बीमार मां को देखने की बात कह कर निकली थी पर इसके बाद वो घर नहीं लौटी. इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला के खिलाफ शिकायत मिलने ओर कार्रवाई की जाएगी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!