संभल हिंसा मामला: पाकिस्तान की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बने कारतूस के खोखे मिले

sambhal (1)

संभल हिंसा की फाइल फोटो

The Hindi Post

पिछले महीने यूपी के संभल में हिंसा हुई थी. इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी. अब इस मामले में एक बड़ी जानकारी निकल कर सामने आई है. दरअसल, घटनास्थल से छह कारतूस बरामद हुए है. ये कारतूस नाली से मिले है. इनमें से एक कारतूस खाली है और पाकिस्तान में निर्मित है. वही एक कारतूस यूएसए में बना है.

एडिशनल एसपी श्रीश चंद्र ने कहा, “मंगलवार को फोरेंसिक टीम कोट गर्वी इलाके में पहुंची थी जहां 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा हुई थी. टीम को नालियों से छह कारतूस बरामद हुए. इनमें से एक खाली कारतूस पाकिस्तान आयुध फैक्ट्री में बना था.

कारतूसों की बरामदगी और हिंसा के साथ पाकिस्तान के कनेक्शन की संभावना की पुष्टि करते हुए, मुरादाबाद के डिवीजनल कमिश्नर अंजनेया सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, “कारतूसों में से एक पर ‘पीओएफ’ (अर्थात पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री) लिखा हुआ है. यह 9 एमएम का कारतूस है. संदेह है कि यह पाकिस्तान में बनी है. इसके अलावा एक और कारतूस बरामद हुई है. यह 9 एमएम की कारतूस संभवतः यूएसए में बनी है. इसके अलावा, दो 12-बोर और दो 32-बोर के खोल मिले हैं.

पुलिस ने कहा कि अब जांच यह भी की जाएगी कि पाकिस्तान और यूएसए का कारतूस संभल तक कैसे पहुंचा और किस हथियार में इस्तेमाल किया गया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!