पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला….
फोटो: सोशल मीडिया
चंडीगढ़ । शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर पंजाब के अमृतसर में हमला हुआ है. उन पर गोली चलाई गई पर वो बाल-बाल बच गए. हमलावर को मौके से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है.
हमलावर अब पुलिस की हिरासत में है. सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर के गेट पर फायरिंग की गई. पुलिस ने हमलावर के पास से पिस्तौल भी बरामद की है. आरोपी का नाम नारायण सिंह बताया जा रहा है. वो खालसा दल से ही जुड़ा हुआ है.
हमला सुबह नाै बजे के करीब हुआ. उस समय सुखबीर बादल सेवादार की भूमिका में मेन गेट पर तैनात थे. गेट पर दूसरी तरफ सुखदेव सिंह ढींडसा भी थे. वहीं दरबार साहिब में गोली चलने की आवाज से संगत भी घबरा गई.
बताया जा रहा है कि हमलावर ने जैसे ही गोली चलाई मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत दबोच लिया.
#WATCH | Punjab: Bullets fired at Golden Temple premises in Amritsar where SAD leaders, including party chief Sukhbir Singh Badal, are offering ‘seva’ under the religious punishments pronounced for them by Sri Akal Takht Sahib, on 2nd December.
Details awaited. pic.twitter.com/CFQaoiqLkx
— ANI (@ANI) December 4, 2024
बता दें कि सुखबीर सिंह बादल को अकाल तख्त की तरफ से धार्मिक सजा सुनाई गई है. अकाल तख्त की तरफ से जब सिख समुदाय से जुड़े किसी शख्स को सजा सुनाई जाती है तो वो उसे माननी पड़ती है.
अकाल तख्त ने सुखबीर सिंह बादल पर 2007 से लेकर 2017 तक सत्ता में रहते हुए धार्मिक गलतियां करने के आरोप में सजा सुनाई है.
उन पर आरोप है कि उन्होंने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को माफी दिलवाने में मदद की थी. उन्होंने राम रहीम के खिलाफ शिकायत वापस लेने में अपनी शक्तियों का इस्तेमाल किया था.
इसके अलावा, उन पर पंथ के साथ गद्दारी करने का आरोप है.
आईएएनएस/हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
