बाप रे! युवती ने एक्स बॉयफ्रेंड के सीने में ठोकी कील, फेंका एसिड

Pratapgarh Rajasthan (1)

फोटो: हिंदी पोस्ट

The Hindi Post

राजस्थान के प्रतापगढ़ से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने एक युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया है. इन पर आरोप है कि इन्होंने 27 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर हर्षवर्धन सिंह पर एसिड फेंका था.

आरोपियों की पहचान खुशी राव (22 साल) और प्रियांशु राठौर (23 वर्ष) के रूप में हुई है. एसिड फेंकने की वारदात को बीते गुरुवार को अंजाम दिया गया. इस हमले में हर्षवर्धन घायल हो गए थे. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खुशी और हर्षवर्धन की इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी. हर्षवर्धन नारकोटिक्स विभाग में सब-इंस्पेक्टर है. यह दोस्ती प्रेम-संबंध में बदल गई. हालांकि, यह रिलेशनशिप ज्यादा दिन नहीं चल सका. ब्रेकअप के बाद खुशी की दोस्ती प्रियांशु राठौर से हो गई. ब्रेकअप के बाद भी खुशी और हर्षवर्धन के बीच अनबन बनी रही.

इसी कारण खुशी ने प्रियांशु के साथ मिलकर हर्षवर्धन को सबक सीखने की कथित तौर पर साजिश रची.

पुलिस के अनुसार, खुशी ने हर्षवर्धन को मिलने के लिए बगवास के पास बुलाया और वारदात को अंजाम दिया. खुशी पर आरोप है कि पहले उसने हर्षवर्धन के सीने में कील लगी लकड़ी से हमला किया और फिर उन पर एसिड फेंक दिया. इससे हर्षवर्धन चिल्लाने लगे. वह घबरा गए. एसिड पड़ने के कारण हर्षवर्धन झुलस गए हालांकि उनकी जान बच गई.

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई कील लगी लकड़ी, एसिड वाली बोतल, एक मोटरसाइकिल और आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए है. इसके अलावा FSL की टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए थे. फिलहाल हर्षवर्धन का इलाज चल रहा है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!