कृपालु महाराज की बेटियों की कार का एक्सीडेंट, बड़ी बेटी की मौत

kripalu maharaj with his three daughters (1)

कृपालु महाराज अपनी तीनों बेटियों के साथ (फाइल फोटो) (Photo Credit: kripalu.pl)

The Hindi Post

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कृपालु महाराज की बड़ी बेटी विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई. वहीं, उनकी अन्य दो बेटियां कृष्णा त्रिपाठी और श्यामा त्रिपाठी की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह पूरा मामला दनकौर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक तीनों बहनें सिंगापुर जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट की ओर जा रही थी.

थाना दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर 8 किलोमीटर बोर्ड के पास एक कैंटर ने उनकी इनोवा हाय क्रॉस और टोयोटा कैमरी को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में कुल 8 लोग घायल हुए हैं. घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को कैलाश अस्पताल ले जाया गया और यहां से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में रेफर कर दिया गया. अस्पताल में विशाखा त्रिपाठी की मौत हो गई. श्यामा त्रिपाठी और कृष्णा त्रिपाठी की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है. इनका इलाज वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा है.

बता दें कि जगद्गुरु कृपालु महाराज प्रतापगढ़ जिले के मनगढ़ में भक्तिधाम और वृंदावन में प्रेम मंदिर के संस्थापक थे. उनके निधन के बाद दोनों मंदिरों का पूरा कामकाज बेटियां ही संभालती हैं. हादसा रविवार सुबह करीब 8 बजे ग्रेटर नोएडा जिले के दनकौर के पास आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाले रास्ते पर हुआ. जगद्गुरु कृपालु महाराज ट्रस्ट ने एक शोक संदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया, ‘अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि भक्तिधाम की अध्यक्ष डॉ. विशाखा त्रिपाठी का एक सड़क हादसे में दुर्भाग्यपूर्ण निधन हो गया है. उनका अंतिम संस्कार वृंदावन में किया जाएगा.’

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!