जामा मस्जिद के सर्वे का मामला: हिंसा में 3 युवकों की मौत

Sambhal Hinsa (1)
The Hindi Post

संभल (यूपी) की शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में 3 लोगों की मौत हो गई है. दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में 3 युवकों की जान चली गई है. क्षेत्र में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया है. प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद है.

आपको बता दे कि रविवार सुबह जामा मस्जिद का सर्वे करने के लिए एक टीम पहुंची थी. इसी समय हजारों की भीड़ मौके पर इकठ्ठा हो गई थी. उन्होंने सर्वे किए जाने का विरोध किया था. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे. उन्होंने लोगों को विरोध करने से रोका था. इसके बाद उग्र भीड़ ने पथराव कर दिया था. इससे भगदड़ मच गई थी.

पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे थे. साथ ही लाठीचार्ज किया था. फिलहाल शहर में तनाव की स्थिति है. वरिष्ठ अधिकारी मौजूदा स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

और जानकारी मिलने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!