यूपी की इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी जीते 1.44 लाख वोटों के अंतर से, खूब हो रही इसकी चर्चा
लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल की है. प्रदेश में 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में सात पर एनडीए ने जीत दर्ज की है. इसमें से छह पर भारतीय जनता पार्टी और एक सीट पर एनडीए गठबंधन (रालोद) जीता है.
इस जीत से भाजपा गदगद है. वही समाजवादी पार्टी केवल दो सीट ही जीत सकी.
इस सबके बीच चर्चा हो रही है कुंदरकी विधानसभा सीट की. कुंदरकी यूपी के मुरादाबाद में है.

2022 विधानसभा चुनाव में कुंदरकी में समाजवादी पार्टी ने जीत हासिल की थी. इस सीट पर भी विधायक के सांसद चुने जाने के कारण यहां उपचुनाव कराना पड़ा. इस सीट पर भी काफी समय से समाजवादी पार्टी का कब्जा था लेकिन 2024 में यह सीट भाजपा के खाते में आ गई है.
यहां के भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह ने सपा के मो. रिजवान को 1.44 लाख के बड़े अंतर से पराजित किया है. इतनी बड़ी जीत के कारण चर्चा हो रही है कुंदरकी की.
मीडियो से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “कुंदरकी में राष्ट्रवाद की विजय हुई है. ये विरासत और विकास की विजय है. हर व्यक्ति को अपनी जड़ और मूल की याद आती है. मुझे लगता है कि जो भूले भटके रहे होंगे उन सब में, किसी को अपना गोत्र याद आया होगा, किसी को अपनी जाति याद आई होगी. कुंदरकी की विजय बताती है कि आने वाले समय में समाजवादी पार्टी कहां जाने वाली है.”
