यह एक्टर भी लड़े थे विधानसभा चुनाव, मिले केवल 155 वोट
प्रतीकात्मक फोटो (आईएएनएस)
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नतीजों के लिए वोटों की गिनती जारी है. यहां बीजेपी सबसे बड़ा दल बनकर उभरी है. बीजेपी की 118 सीटों पर जीत हुई है और वह 14 सीटों पर आगे चल रही है. उसके सहयोगियों ने भी अच्छा परफॉर्म किया है. राज्य में महायुति गठबंधन की सरकार बनेगी.
इस सब के बीच चर्चा है मुंबई की वर्सोवा सीट की. यहां से शिवसेना यूबीटी (उद्धव ठाकरे) उम्मीदवार हारून खान जीत गए है. उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी की डॉ. भारती लवेकर को 1600 वोटों से हरा दिया है.
इस सीट से बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट, एक्टर और पॉलिटिशियन एजाज खान भी चुनावी मैदान में थे. उन्होंने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की पार्टी – आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की टिकट पर चुनाव लड़ा था. लेकिन उन्हें केवल 155 वोट ही मिले. सबसे खास बात यह है कि उनके इंस्टाग्राम पर 5.6 मिलियन (56 लाख) फॉलोअर और उन्हें वोट मिले है केवल 155.

वर्सोवा सीट पर 1298 लोगों ने NOTA को वोट दिया है. यानि एजाज खान को NOTA से बहुत कम वोट मिले है.
यानि एजाज खान के सोशल मीडिया पर तो बहुत फॉलोअर है पर जब वो चुनाव लड़े तो उन्हें बहुत कम वोट हासिल हुए.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
