निकाह में छुआरे लूटने को लेकर बारातियों और लड़की पक्ष के बीच छिड़ी लड़ाई, चली कुर्सियां, Video Viral

Story Edited By Hindi Post
The Hindi Post

यूपी के संभल में एक निकाह समारोह के दौरान जमकर बवाल हुआ. यहां बाराती और लड़की पक्ष भिड़ गए. दरअसल, इस विवाद का कारण था छुआरे. विवाद छुआरे लूटने से शुरू हुआ. बाद में कुर्सियां चलने लगी. दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन कस्बे में रविवार को निकाह समारोह के दौरान छुआरे लूटने को लेकर बवाल और हंगामा हो गया.

निकाह की रस्म पूरी होने के बाद छुआरे बांटे जा रहे थे. इसी दौरान बारात में शामिल कुछ युवकों ने छुआरे के पैकेट लूटने की कोशिश की. यह बात लड़की पक्ष को अच्छी नहीं लगी. वे नाराज हो गए. फिर विवाद होने लगे. देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी. कुर्सियां फेंकी जाने लगीं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जो भी इस वीडियो को देख रहा है वो हैरान हो जा रहा है.

घटना की सूचना मिलने पर हयातनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति को काबू में किया और बवालियों को लाठी मारकर हटाया.

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि छुआरे लेने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था. इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है. दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है. लेकिन पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों पक्षों के लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है.

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!