क्या स्मृति ईरानी दिल्ली में भाजपा का मुख्यमंत्री चेहरा होगी? उन्होंने खुद दिया इसका जवाब

Smriti Irani (1)
The Hindi Post

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद स्मृति ईरानी ने यूट्यूब पर पोस्ट हुए एक पॉडकास्ट – टॉप एंगल विद सुशांत सिन्हा में इस सवाल का जवाब दिया कि क्या वह दिल्ली में भाजपा का मुख्यमंत्री चेहरा होंगी.

ईरानी ने कहा, “पिछले 10 चुनाव में गली नुक्कड़ के चुनाव में भी मेरा ही नाम आता है. मेयर के चुनाव में, विधायक के चुनाव में, विधानसभा के चुनाव में. ऐसा कोई चुनाव नहीं है, जहां पर मेरा नाम न आए. अब मैं इन बातों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करती हूं.”

हालांकि, उन्होंने दिल्ली के सीएम चेहरे को लेकर साफ जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा, “आपको अगर अपने देश, प्रदेश या समाज के लोगों की सेवा का मौका मिलता है, तो यह प्रिविलिज है. 140-145 करोड़ के देश में कितने लोग हैं, जो संसद जा पाते हैं, जो तीन बार संसद जा पाते हैं. 5-6 विभाग के मंत्री रह पाते हैं. जो भी मौका मिले वो प्रिविलिज है.”

उन्होंने कहा, “संगठन में भी मैं 2 बार राष्ट्रीय मंत्री रही, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रही, युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष रही. राष्ट्रीय कार्यकरिणी की 5 बार सदस्य रही. गडकरी साहब पहली बार महाराष्ट्र के अध्यक्ष बने, तब मैं सचिव थी. मैंने इतनी सेवा संगठन की सरकार की कर ली है कि अगर अब मौके को देखूं, तो सेवा के नजरिए से देखती हूं.”

बता दे कि देश की राजधानी दिल्ली में फरवरी 2025 में चुनाव हो सकते हैं. इस केंद्र शासित राज्य में 70 विधानसभा सीटें है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!