महिला डॉक्टर का बलात्कार और हत्या करने के आरोपी संजय रॉय को लेकर कोर्ट ने दिया यह आदेश

court (1)

सांकेतिक तस्वीर (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

कोलकाता की एक अदालत ने शुक्रवार को संजय रॉय को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. संजय रॉय पर महिला डॉक्टर का बलात्कार और हत्या करने का आरोप है. महिला डॉक्टर के साथ इस जघन्य अपराध को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में अंजाम दिया गया था.

संजय रॉय को शुक्रवार दोपहर कड़ी सुरक्षा के बीच मध्य कोलकाता के सियालदह में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) की अदालत में पेश किया गया.

मामले की सुनवाई नियमित अदालत कक्ष के बजाय, एसीजेएम के कक्ष में की गई. वहां किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं थी.

Advertisement

कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस उपायुक्त रैंक के एक अधिकारी के नेतृत्‍व में बड़ी संख्‍या में पुलिसकर्मी कमरे के बाहर मौजूद रहे.

गौरतलब है क‍ि संजय रॉय को कोलकाता पुलिस की विशेष जांच टीम ने गिरफ्तार किया था. लेक‍िन कोर्ट द्वारा बलात्कार-हत्या मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश देने के बाद आरोपी को सीबीआई के हवाले कर द‍िया गया था.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!