सानिया मिर्जा से शादी की बात पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी, कहा – “फोन …. …. “
फोटो: इंस्टाग्राम
पिछले काफी दिनों से सोशल मीडिया पर खबरें आ रही थी कि भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा शादी करने वाले है. हालांकि इसकी पुष्टि नहीं थी. अब मोहम्मद शमी ने सानिया मिर्जा से शादी की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे अफवाह बताया है और साथ ही इस पर अपनी नाराजगी जताई है.
यूट्यूब पर पत्रकार शुभंकर मिश्रा के साथ बातचीत में जब शमी से अफवाहों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उन लोगों को फटकार लगाई जो ऐसी झूठी खबरें गढ़ते है. उन्होंने लोगों से झूठ फैलाने से बचने को कहा.
उन्होंने कहा कि इस तरह के मीम्स मनोरंजन कर सकते हैं, लेकिन वे हानिकारक भी हो सकते हैं. शमी ने कहा, “फोन खोलता हूं तो उसमें अपना ही फोटो देखता हूं उसमें क्या करे फिर.. लेकिन मैं एक चीज बोलना चाहूंगा कि किसी को ऐसी खिंचाई नहीं करनी चाहिए. मैं मानता हूं मीम्स आपके मजाक के लिए है लेकिन ये किसी के जीवन से संबंधित होते हैं. तो आपको सोच समझ कर ही मीम्स बनाने चाहिए. आज आप वेरिफाइड पेज नहीं हो, आपका पता नहीं है, कोई आपको जानता नहीं है तो आप बोल सकते हो… मैं एक ही चीज बोलना चाहूंगा इस प्लेटफार्म से .. अगर आपमें दम है तो वेरिफाइड पेज से बोल कर दिखाओ.. फिर हम बता देंगे आप कितना पानी में है. दूसरे की टांग खींचना या दूसरे को गड्ढे में धकेलना बड़ा आसान है.. थोड़ा सक्सेस अचीव करके दिखाओ न .. अपनी फॅमिली का हाथ पकड़ कर दिखाओ.. चार बंदों का फ्यूचर अच्छा करके दिखाओ… किसी की मदद करके दिखाओ तब मानूंगा आप अच्छे इंसान हो.”
बता दें कि शमी का हसीन जहां से तलका हो चुका है. सानिया और पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शोएब मलिका भी अलग हो चुके है. शोएब ने सानिया से अलग होने के बाद पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी कर ली. इसके बाद ही शमी और सानिया की शादी खबरें उड़ने लगी. इसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने इस तरह की खबरों का खंडन किया था. अब शमी ने भी खुल कर अपनी बात कह दी
