यूपी सरकार की मंत्री ने दिया इस्तीफा, कही यह बात

resign
The Hindi Post

यूपी की सियासत में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसकी बानगी शुक्रवार को तब देखने को मिली जब राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) सोनम किन्नर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. हालांकि, सरकार की तरफ से अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है.

जब सोनम किन्नर राज्यपाल से मिलने पहुंचीं थी तभी से यह अटकलें लगाई जा रही थी कि वह अपना इस्तीफा दे सकती हैं और बिल्कुल वैसा ही हुआ.

बता दे कि सोनम किन्नर सपा छोड़कर सोनम बीजेपी में शामिल हुई थी.

उनके रेसिग्नेशन लेटर की कॉपी सामने आ गई है. इस लेटर को उन्होंने राज्यपाल के नाम लिखा है. उन्होंने लिखा –

 

सेवा में,

माननीया राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश

महोदया,

मैं सोनम चिश्ती (किन्नर) उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री), किन्नर कल्याण बोर्ड, उत्तर प्रदेश सरकार, जवाहर भवन, प्रथम तल कमरा नं० 15 एवं 16, लखनऊ वर्तमान में हुए सामान्य लोकसभा चुनाव वर्ष 2024 में भारतीय जनता पार्टी का विभिन्न जनपदों / लोक सभा क्षेत्रों के आए परिणामों / प्रदर्शन से आहत होकर हार की जिम्मेदारी लेती हूं एवं मैं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहते हुए जनता के बीच में भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में असफल रही हूं. इस कारण मैं अपनी अन्तर्रात्मा से व्यथित होकर सरकारी पद से त्याग पत्र दे रही हूं. इसके उपरांत मैं भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिये संगठन में कार्य करती रहूंगी एवं भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश द्वारा जो जिम्मदारी मिलेगी उसे मैं निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगी.

कृपया मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने की कृपा करें.

राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) सोनम किन्नर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है

भवदीय
(सोनम चिश्ती)
उपाध्यक्ष किन्नर कल्याण बोर्ड, उ०प्र०
ई-1, पार्क रोड, विधायक निवास, लखनऊ

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!