पालतू कुत्ते ने पिता-पुत्र को काटा, तीनों की मौत
सांकेतिक तस्वीर
विशाखापत्तनम | विशाखापत्तनम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक व्यक्ति और उनके बेटे को पालतू कुत्ते ने काट लिया था. इस घटना के एक हफ्ते के अंदर ही दोनों की मौत हो गई. ऐसा अंदेशा है कि पालतू कुत्ता रेबीज से संक्रमित है.
27 वर्षीय भार्गव की मंगलवार को मौत हो गई, जबकि उनके पिता नरसिंह राव का देहांत चार दिन पहले हुआ था. वह अस्पताल में भर्ती थे.
पिता-पुत्र को एक सप्ताह पहले उनके पालतू कुत्ते ने काट लिया था. नरसिंह राव के पैर में कुत्ते ने काटा था, जबकि भार्गव की नाक पर चोटें आई थी. संदिग्ध रेबीज के कारण कुत्ते की दो दिन के भीतर ही मौत हो गई थी.
कुत्ते की मौत के बाद राव और उनके बेटे ने एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवाई थी, लेकिन देर हो जाने के कारण दोनों में रेबीज के लक्षण विकसित हो गए और आखिरकार उनकी जान चली गई.
नरसिंह राव सड़क परिवहन निगम में काम करते थे. लेकिन पिछले कुछ सालों से लकवा से पीड़ित होने के कारण चल-फिर नहीं पाते थे. उनका बेटा रेलवे कर्मचारी था.
उनकी मौत से स्थानीय लोग सदमे में हैं. स्वास्थ्य अधिकारियों ने मौतों के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
IANS
