नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी ने गर्मजोशी से मिलाया हाथ, फोटो हो रही वायरल
भाजपा सांसद ओम बिरला के लगातार दूसरी बार स्पीकर चुने जाने के बाद लोकसभा में पीएम मोदी और राहुल गांधी साथ नजर आए. दोनों ने एक-दूसरे से गर्मजोशी से हाथ भी मिलाया. इसके बाद ओम बिरला को स्पीकर की कुर्सी तक वे साथ लेकर गए.
राहुल गांधी को एक दिन पहले विपक्षी गठबंधन ने नेता विपक्ष चुना है. नेता विपक्ष के तौर पर सदन में जिम्मेदारी लेने वाले वह गांधी परिवार के तीसरे नेता हैं. इससे पहले उनकी मां सोनिया गांधी और पिता राजीव गांधी सदन में नेता विपक्ष रह चुके हैं.
राहुल गांधी विपक्ष के नेता का पद संभालने वाले गांधी परिवार के तीसरे सदस्य हैं. राहुल गांधी से पहले उनकी मां सोनिया गांधी ने 1999 से 2004 तक लोकसभा में विपक्ष नेता के तौर पर सेवा दी थी. उससे पहले उनके पिता राजीव गांधी भी 1989 से 1990 तक विपक्ष के नेता थे.
Delhi: PM Modi, along with Union Minister Kiren Rijiju and Leader of Opposition Rahul Gandhi, seated newly re-elected Lok Sabha Speaker Om Birla on the Speaker’s chair pic.twitter.com/CxV1jsnNnX
— IANS (@ians_india) June 26, 2024
ओम बिरला के लोकसभा स्पीकर चुने जाने के बाद प्रधान मंत्री मोदी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी तक ले गए. उनके साथ राहुल गांधी भी थे. ओम बिरला के लोकसभा स्पीकर की कुर्सी पर बैठने के बाद पीएम मोदी ने बिरला को बधाई देते हुए कहा, “यह सम्मान की बात है कि आप दूसरी बार इस अध्यक्ष के लिए चुने गए हैं. मैं पूरे सदन की ओर से आपको बधाई देता हूं और अगले पांच वर्षों तक आपके मार्गदर्शन की उम्मीद करता हूं. आपकी मधुर मुस्कान पूरे सदन को खुश रखती है.”
