तमिलनाडु: जहरीली शराब पीने से 29 लोगों की मौत, 60 अन्य बीमार

Tamil Nadu (2)
The Hindi Post

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में जहरीली शराब पीने से कम से कम 29 लोगों की मौत हो गई है और 60 से अधिक लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

कल्लाकुरिची के जिला कलेक्टर एमएस प्रशांत ने कहा, “कल्लाकुरिची में कथित अवैध शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है.”

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने दोषी पाए गए अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है.

CM स्टालिन ने X पर एक पोस्ट में कहा, “कल्लाकुरिची में मिलावटी शराब पीने वाले लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं स्तब्ध और दुखी हूं. इस अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.”

राज्यपाल आरएन रवि ने भी शोक व्यक्त किया और मिलावटी शराब पीकर बीमार हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!