कंगना रनौत मंडी लोक सभा सीट से जीती, मिले इतने वोट
कंगना रनौत (फाइल फोटो | क्रेडिट: आईएएनएस)
मंडी (हिमाचल प्रदेश) | भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने मंगलवार को मंडी संसदीय क्षेत्र से पूर्व राजपरिवार के वंशज तथा कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ 74 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की.
कंगना को 5,37,022 मत मिले जबकि दूसरे स्थान पर रहे सिंह को 4,62,267 मद मिले.
राज्य के सबसे कठिन और लगभग दो-तिहाई क्षेत्र को कवर करने वाले इस विशाल निर्वाचन क्षेत्र में विरासत और स्टारडम के बीच टकराव देखने को मिला.
इस सीट का प्रतिनिधित्व पहले प्रतिभा सिंह करती थीं, जो विक्रमादित्य की मां हैं. वह मंडी से तीन बार सांसद रह चुकी हैं. इस परिवार का तत्कालीन क्योंथल राज्य के शाही परिवार से संबंध हैं.
प्रतिभा सिंह ने मंडी से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विक्रमादित्य के नाम का प्रस्ताव रखा था. इसके बाद विक्रमादित्य को चुनावी मैदान में कंगना रनौत के खिलाफ उतारा गया.
Hindi Post Web Desk
