स्मृति ईरानी को मिली करारी शिकस्त, कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा अमेठी से जीते
किशोरी लाल शर्मा (फाइल फोटो वाया आईएएनएस)
कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी को 167196 मतों के अंतर से हराकर अमेठी लोकसभा सीट जीत ली है.
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, लाल को ईरानी के 372032 मतों की तुलना में 539228 मत मिले हैं. उनका वोट शेयर 54.99 प्रतिशत है, जबकि ईरानी का वोट शेयर 37.94 प्रतिशत रहा.

उत्तर प्रदेश के 80 संसदीय क्षेत्रों में से एक अमेठी लोकसभा सीट ऐतिहासिक रूप से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गढ़ रही है. पर यहां से उलटफेर करते हुए स्मृति ईरानी ने 2019 के लोक सभा चुनाव में राहुल गांधी को हरा दिया था.
Hindi Post Web Desk
