भीषण सड़क हादसे में 17 की मौत, कई घायल, शव सड़क पर फैल गए
कवर्धा | छत्तीसगढ़ के कवर्धा में भीषण सड़क हादसा हुआ हैं. इस घटना में 17 लोगों की मौत हो गई हैं जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद शव इधर-उधर सड़क पर बिखरे देखे गए. बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है.
हादसा तब हुआ जब तेंदूपत्ता तोड़कर मजदूर लौट रहे थे. मजदूर जिस वाहन में थे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कवर्धा एसपी अभिषेक पल्लव के अनुसार, घटना में 14 महिलाओं सहित 17 लोगों की मौत हुई है. यह घटना बाहपानी गांव के पास हुई है.
भाजपा नेता विजय शर्मा ने घटना पर दुख जताते हुए कहा, “कवर्धा में पिकअप वाहन पलटने से 17 मजदूरों की मौत हो गई. यह खबर अत्यंत पीड़ादायक है. मेरी शोक संवेदनाएं उन परिवारों के साथ है, जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है. स्थानीय प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान करने में जुटा है.”
कांग्रेस नेता दीपक बैज ने कहा, “17 मजदूरों की दुखद मौत विचलित करने वाली है. मैं प्रशासन से आग्रह करता हूं कि घायलों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था की जाय.”
IANS
