बेटी के लिए देखने गई लड़के से चार बच्चों की मां को हुआ प्यार, रचा ली शादी और अब….

lovers couple-g9816355b1_640

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

यूपी के शाहजहांपुर से प्यार का एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां चार बच्चों की मां को अपने से आधी उम्र के लड़के से प्यार हो गया जिसके बाद दोनों ने एक मंदिर में शादी भी कर ली.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने अपनी 20 वर्षीय बेटी का रिश्ता 22 साल के एक लड़के से तय किया था. इस दौरान महिला और उसके होने वाले दामाद की फोन पर बातचीत शुरू हुई. बात करते-करते दोनो में प्यार हो गया.

जब इस बात का पता महिला की बेटी को हुआ तो उसने भी अपनी मां के प्यार को मंजूरी देते हुए कहा, “आप पहले शादी कर लो, मेरी शादी बाद में हो जाएगी.”

जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय महिला के पति की तीन साल पहले मृत्यु हो गई थी. वह अपनी सबसे बड़ी बेटी और तीन बेटों के साथ ससुराल में रहती थी. चूंकि उनकी बेटी बड़ी हो गई थी इसलिए उन्होंने उसकी शादी कराने की सोची. बेटी की शादी के लिए उन्हें लड़का भी मिल गया. लड़का-लड़की ने एक दूसरे को पसंद कर लिया. इस दौरान महिला और उसके होने वाले दामाद के बीच बात होने लगी. कुछ ही समय में ये बातें प्यार में बदल गई.

यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. वही परिजन इस पर कुछ नहीं बोल रहे है. लोग कह रहे है कि महिला ने दामाद को पति बना लिया है.

गौरतलब है कि इससे पहले यूपी के अलीगढ़ से सास और दामाद की लव सटोरी का मामला आया था. उस समय इस मामले की बहुत चर्चा थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!